हरिधाम साईं ट्रस्ट : आस्था व मानव सेवा का अप्रतिम अभियान

हरिधाम साईं धार्मिक ट्रस्ट आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने और समाजिक कल्याण को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज श्री के निर्देशन में हमारा ट्रस्ट सनातन धर्म के मूल्यों को समस्त विश्व के मध्य स्थापित करने एवं समस्त मानव मात्र की सेवा हेतु संकल्पित है। प्रतिदिन अन्नक्षेत्र – (भूखों को निशुल्क भोजन देना) तथा शिक्षा के प्रयास – (बच्चों की मुफ्त शिक्षा का प्रबंध) आदि हरिधाम साईं ट्रस्ट के मुख्य कार्य हैं। जिसके द्वारा हज़ारों जरुरतमंदों का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में भी हरिधाम साईं ट्रस्ट के माध्यम से लाखों सनातन धर्मावलम्बियों श्रद्धालुओं को पुण्यलाभ का अवसर प्राप्त होगा।

परम पूज्य गुरुदेव

आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरी जी "महाराज श्री"

गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः ।
गुरूर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ।।

हमारी सेवाएं

महारुद्रभिषेकम

महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए महारुद्राभिषेकम् का आयोजन। यह विशेष पूजा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करती है।

शिव गौरा श्रृंगार

भगवान शिव और माता गौरी के दिव्य श्रृंगार के दर्शन और अनुष्ठान। इस पावन सेवा से दांपत्य जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ता है।

वास्तु परामर्श

वास्तु दोषों का समाधान और सकारात्मक ऊर्जा का संचार। हमारे विशेषज्ञ आपके घर, कार्यालय और भूमि के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

समाज कल्याण

गौ सेवा

गौ माता की सेवा से आध्यात्मिक लाभ और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करें। हरिधाम साईं ट्रस्ट के माध्यम से गोशाला में गायों के पालन-पोषण और देखभाल का कार्य किया जाता है। आपका सहयोग गौ सेवा को और भी प्रभावशाली बनाएगा।

अन्न-क्षेत्र

जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण एक पवित्र सेवा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर हरिधाम साईं ट्रस्ट समाज में भुखमरी के खिलाफ कार्य कर रहा है। आपका सहयोग किसी की भूख मिटा सकता है।

निशुल्क शिक्षा

हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। हरिधाम साईं ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बना रहा है। आपका योगदान इन बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद करेगा।

Scroll to Top